Latest news
27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद

India Living News

Hot News
You are currently viewing मेयर के कुत्ते ने DSP को काटा तो गार्ड की कर दी धुनाई, डीएसपी नामजद
The mayor's dog bitten the DSP

मेयर के कुत्ते ने DSP को काटा तो गार्ड की कर दी धुनाई, डीएसपी नामजद

पटियाला: थाना सिविल लाइन इलाके में आते 21 नंबर पुल स्थित कालोनी में सैर कर रहे डीएसपी को नगर निगम मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के पालतू कुत्ते ने काट दिया। इस पर मेयर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड व डीएसपी में बहस हो गई। इस दौरान डीएसपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर हाथ उठा दिया और उससे मारपीट की। गार्ड से गाली गलौज भी की गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गार्ड कुत्ते को कालोनी में घुमा रहा था। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए डीएसपी वीरवार दोपहर को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हुए।

इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। यह मामला मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के गार्ड हरचरन सिंह के बयानों पर डीएसपी के खिलाफ मारपीट करने का दर्ज हुआ है। जख्मी डीएसपी की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है। हरदीप सिंह जीआरपी पटियाला में बतौर डीएसपी तैनात हैं और उनकी रिहायश मेयर की रिहायश के नजदीक ही है।

 

source link


Leave a Reply