Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
Scooty theft from outside the shop in Jalandhar, CCTV camera caught thief

जालंधर में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में सती माता मंदिर के पास स्कूटी चोरी की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। यहां पिछले दिनों चोर स्कूटी को चोरी करके ले गए थे। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित विमल सोनी ने बताया कि सती माता मंदिर के पास उनकी सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी में उनकी चाबी लगी रह गई। दुकान की सफाई कर बाहर आने पर उन्हें स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चेक करने पर एक युवक स्कूटी ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

 

source link


Leave a Reply