Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद, लगभग 32 लाख गरीब परिवार होंगे प्रभावित
Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana closed in Punjab, about 32 lakh poor families will be affected

पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद, लगभग 32 लाख गरीब परिवार होंगे प्रभावित

जालंधर ( अनुराग ): पंजाब में गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Prime Minister’s poor welfare scheme) बंद कर दी गई है। इससे पंजाब के 32 लाख के करीब परिवार प्रभावित होंगे। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों को निशुल्क राशन दिया जाता था। इस योजना को कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लाकडाउन/कर्फ्यू के चलते गरीब परिवारों को निशुल्क राशन देने के लिए शुरू किया गया था। योजना के तहत प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं तथा एक किलो दाल प्रति कार्ड जारी किया जाता था। वहीं, अब जरूरतमंद परिवार निशुल्क राशन लेने के लिए डिपो पर चक्कर काटने को विवश हो गए हैंं।

कोरोना महामारी के कारण पंजाब में गरीब व दिहाड़ीदार परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। इसके परिणाम स्वरूप लेबर पंजाब के सभी जिलों से पलायन करके मूल घरों की तरफ लौट रही थी। इसे रोकने के लिए राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरूआत की गई थी। बीते वर्ष अप्रैल माह में शुरू हुई इस योजना को बंद कर दिया गया है। हालांकि, खाद्य व आपूर्ति विभाग की डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमारी के मुताबिक लाकडाउन के कारण ही यह योजना शुरू की गई थी, जो हालात सामान्य होने के बाद बंद कर दी गई है। वहीं, निशुल्क राशन हासिल करने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।

 

source link


Leave a Reply