Latest news
जालंधर कार्पोरेशन कमिश्नर समेत 8 IAS अधिकारियों के तबादले जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत, बुजुर्ग जख्मी
firing in wedding ceremony in tarntaran child dies due to bullet elderly is serious

पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत, बुजुर्ग जख्मी

तरनतारन ( सनी ): पंजाब में तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गांव दुब्बली में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जब फायरिंग हुई तब डीजे पर डांस पार्टी चल रही थी। गोली चलने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।

पट्टी के गांव दुब्बली में सुखवंत सिंह के बेटे यादविंदर सिंह का विवाह था। इसी दौरान शनिवार रात को घर में डीजे लगाकर भंगडा डाल विवाह की खुशी मनाई जा रही थी। इसी बीच मेहमान गुरलाल सिंह निवासी गांव नारली ने कथित तौर पर शराबी हालत में डबल बैरल बंदूक से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। शराब के नशे में होने के कारण गुरलाल का संतुलन बिगड़ गया और गोली सीधे एक 14 वर्षीय बच्चे जशनदीप सिंह व बुजुर्ग जोगिंदर सिंह को लग गई। फायरिंग की घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया , वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया व बजुर्ग गंभीर अवस्था में एडमिट है। पुलिस ने शव कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

 

source link


Leave a Reply