Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing Suzuki Hayabusa 2021 से उठा पर्दा, जबरदस्त लुक और बेहतरीन फीचर्स से है लैस
2021 suzuki hayabusa officially revealed with updated features

Suzuki Hayabusa 2021 से उठा पर्दा, जबरदस्त लुक और बेहतरीन फीचर्स से है लैस

नई दिल्ली: 2021 Suzuki Hayabusa को आखिरकार कंपनी ने रिवील कर दिया है। हायाबूसा दुनियाभर में रेसिंग के शौकीनों के बीच बेहद ही पॉपुलर है। नई बाइक दुनिया भर में बेची जाएगी, जिसकी शुरुआत यूरोप से इस महीने के अंत तक की जाएगी। यूरोपीय बाजारों के बाद, बाइक जापान और उत्तरी अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इन मार्केट्स में बेचे जाने के बाद 2021 के सेकेंड हाफ में ये मोटरसाइकिल भारत में आ सकती है।

2021 Hayabusa को बड़े अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारा जा रहा है। थर्ड-जेनरेशन मॉडल पहले से ज्यादा शार्प एक्सटीरियर के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें डुअल-टोन बॉडी कलर मिलेगा। नई Hayabusa के फ्रंट में बिल्ट-इन पोजिशन लाइट्स के साथ टर्न सिग्नल और ऑल-एलईडी हेडलाइट दी गई हैं।


इस मोटरसाइकिल में 1,340cc इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा जो यूरो 5 एमिशन नॉर्म्स के साथ आएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जबरदस्त पावर से लैस ये बाइक 14.9kmpl का माइलेज देती है।2021 हायाबूसा कंपनी के Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S.) के साथ आएगी। इसकी मदद से राइडर को 5 राइडिंग मोड्स, पावर मोड सेलेक्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, बाई डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम और एंटी लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है।

 

source link


Leave a Reply