Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing REDMI 9 POWER स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ हुआ लांच , जानिए कीमत व फीचर

REDMI 9 POWER स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ हुआ लांच , जानिए कीमत व फीचर

नयी दिल्ली (अक्षय ): REDMI 9 POWER स्मार्टफोन को भारत में शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नया मॉडल क्वाड रियर कैमरे और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। रेडमी 9 पावर में लेटेस्ट एमआईयूआई 12 भी शामिल है। इसके अन्य खास फीचर्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, स्टीरियो स्पीकर और 128 जीबी तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल है। बाजार में यह सैमसंग गैलेक्सी M11, वीवो Y20, ओप्पो A53 और ओप्पो A15s को चुनौती देगा।

भारत में रेडमी 9 पावर दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए जबकि 4 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फेरी रेड और माइटी ब्लैक शामिल हैं।यह अमेजन के साथ-साथ एमआई डॉट कॉम पर ऑनलाइन और एमआई होम्स, एमआई स्टूडियोज और एमआई स्टोर्स के माध्यम से ऑफलाइन उपलब्ध होगा।फोन की पहली सेल 22 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी उपलब्ध होगा।

फोन में 6.53-इंच का फुल-एचडी प्लस 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन डॉट ड्रॉप (19.5 के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच) डिस्प्ले हैं, और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा। कंपनी ने रेडमी 9 पावर पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, रेडमी 9 पावर के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है।

 

source link


Leave a Reply