Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानिए जालंधर में आज के दाम
Petrol and diesel prices surge, know today's prices in Jalandhar

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानिए जालंधर में आज के दाम

जालंधर ( संतोख सिंह ): पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रहा इजाफा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 22 नवंबर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी रविवार को भी जारी रही है। तेल कंपनियों की तरफ से डेली प्राइसिंग फॉर्मेंट के तहत जारी किए गए पेट्रोल डीजल के रविवार के रेट में जालंधर में पेट्रोल शनिवार की तुलना में रविवार को 27 पैसे प्रति लीटर महंगा बिकेगा।

रविवार को डीजल के रेट में भी शनिवार की तुलना में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी रहेगी। रविवार को जालंधर में पेट्रोल की कीमत 84.47 रुपए प्रति लीटर रहेगी, जबकि डीजल 75.23 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिकेगा। शनिवार को जालंधर में पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि डीजल का भाव 74.94 रुपए प्रति लीटर था।

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) के मुताबिक तेल कंपनियां कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी हुई कीमत को आधार बनाकर लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं, लेकिन इस बात का तेल कंपनियों के पास कोई जवाब नहीं है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी तो मुनाफा कमाने के चक्कर में उसका लाभ देश के उपभोक्ताओं को किस वजह से नहीं दिया गया था। एसोसिएशन के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा कि तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

 

source link


Leave a Reply