Latest news
पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पुलिस कमिश्नर ने नाइट कर्फ्यू को लेकर सख्ती के दिए आदेश , बेवजह बाहर घूमने वालों पर होगी कारवाही
Security beefed up in Jalandhar after tiffin bombs found in Amritsar - Police Commissioner

जालंधर में पुलिस कमिश्नर ने नाइट कर्फ्यू को लेकर सख्ती के दिए आदेश , बेवजह बाहर घूमने वालों पर होगी कारवाही

जालंधर (अनिल ): जिले में एक दिसंबर की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू हो रहे नाइट कर्फ्यू को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कड़े आदेश दिए है। मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक कर उन्होंने एडीसीपी से लेकर एसएचओ स्तर के अधिकारियों को फील्ड में निकलने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी नाइट कर्फ्यू में बेवजह घूमता मिले, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फील्ड अफसर यह सुनिश्चित करें कि नाइट कर्फ्यू के दौरान कोई भी गैरजरूरी कामकाज न हो। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट्स व मैरिज पैलेसों व इस तरह के दूसरे संस्थानों को रात साढ़े 9 बजे बंद करने को कहा। इस मौके बैठक में डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) गुरमीत सिंह, डीसीपी (ट्रैफिक) नरेश डोगरा, डीसीपी (हेडक्वार्टर) अरूण सैनी, एडीसीपी वत्सला गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कोरोना महामारी को रोकने के लिए पंजाब सरकार बहुत सख्त है और इस वजह से नाइट कर्फ्यू को हर हाल में सख्ती से लागू करना ही पड़ेगा।

 

source link


Leave a Reply