Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing अंबानी ने अब रिटेल सेक्टर में भारी डिस्काउंट से धूम मचाने की तयारी की , अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर
Ambani has now decided to make a big splash in the retail sector, Amazon-Flipkart will compete

अंबानी ने अब रिटेल सेक्टर में भारी डिस्काउंट से धूम मचाने की तयारी की , अमेजन-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली (सनी ): देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दूरसंचार क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद अब ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में भी धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सस्ते डाटा और कॉलिंग प्लांस की रणनीति अपनाई थी और अब कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी ऐसी ही रणनीति लागू करने की तैयारी में है। 

शुरुआत मुकेश अंबानी दिवाली सेल के जरिए प्रतिस्पर्धी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में है। इसके जरिए रिलायंस लंबे समय से भारत के ई-कॉमर्स बाजार में जमी अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो मार्ट ने बड़े पैमाने पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज कनफेक्शनरी उत्पादों पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है।

इसके अतिरिक्त रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर फोन भी काफी कम दाम में मिल रहे हैं। रिलायंस डिजिटल पर सैमसंग के स्मार्टफोन प्रतिस्पर्धी वेबसाइट्स की तुलना में 40 फीसदी कम दाम में मिल रहे हैं। 

 

source link


Leave a Reply