Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला , ठगों ने जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से की 41 हजार की शापिंग
41-thousand-rupees-withdrawn-from-account-by-bluffingly-reward-point-in-jalandhar

जालंधर में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला , ठगों ने जानकारी हासिल कर क्रेडिट कार्ड से की 41 हजार की शापिंग

जालंधर ( सनी ): जालंधर में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। दिल्ली के रहने वाले ठगों ने बस्ती शेख के रहने वाले एक व्यक्ति को रिवार्ड प्वाइंट का झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड से 41 हजार रुपये की शापिंग कर ली। जिसके बाद बस्ती शेख के रहने वाले हितेश खुल्लर ने साइबर सेल को शिकायत दर्ज करवाई। साइबर सेल को दी अपनी शिकायत में हितेश खुल्लर ने बताया कि उनके नंबर पर एक काल आई। इस दौरान एक लड़की ने खुद को एसबीआइ का कर्मचारी बताया। उक्त लड़की ने उसको रीवार्ड प्वाइंट की जानकारी देने का झांसा देकर उसके एसबीआइ क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी।

लड़की के झांसे में आकर हितेश ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लड़की के साथ शेयर कर दी। जिसके बाद उसके खाते से 41 हजार रुपये कट गए। खाते से पैसे कटने पर उसे खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की एहसास हुआ। जिसके बाद उसने साइबर सेल को शिकायत दी। साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि उक्त लड़की ने कार्ड से 41 हजार रुपये मोबिक्विक अकाउंट में ट्रांसफर किए और फिर इन पैसों से ठगों ने शापिंग कर ली। साइबर सेल की जांच में नई दिल्ली के रहने वाले चार लोगों के नाम सामने आए।

 

source link


Leave a Reply