Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में 27 वर्षीय पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
27 year old Punjabi youth dies of heart attack in Canada

कनाडा में 27 वर्षीय पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पंजाब/ रायकोट : दुखद खबर है कि कनाडा में रोजी रोटी कमाने गए गांव सिलोआनी के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव सीलोआनी के सरपंच रछपाल सिंह का भतीजा जसविंदर सिंह टोना (27) पुत्र माघ सिंह जोकि 2019 को कनाडा में वर्क परमिट पर ब्रैम्पटन गया था, जो अब अफोर्ड में चार दोस्तों के साथ रह रहा था।

कनाडा में रहने वाले साथी युवकों ने परिवार को बताया कि 27 अगस्त की रात को अफोर्ड में गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के बाद रात करीब 10.30 बजे अपने कमरे में आए और सो गए। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे उन्हें पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

इस संबंधी मृतक जसविंदर सिंह के जीजा मनप्रीत सिंह चक कलां ने बताया कि जसविंदर सिंह पिछले कुछ समय से काम न मिलने के कारण बेरोजगार था, जिस कारण वह डिप्रैशन का शिकार हो गया था। 27 अगस्त की रात को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

बता दें कि जसविंदर की मौत की खबर मिलते ही रायकोट में शोक की लहर फैल गई. परिवार ने पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय से जसविंदर का शव गांव लाने में मदद की गुहार लगाई है.


Leave a Reply