Skip to content

PUNJAB NEWS : नहर में नहाने गए सरपंच समेत तीन युवक डूबे , एक का शव बरामद

PUNJAB NEWS : नहर में नहाने गए सरपंच समेत तीन युवक डूबे , एक का शव बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के बटाला स्थित गांव अलीवाल की अप्परबारी दुआब नहर में नहाने गए सरपंच समेत तीन युवक डूब गए। मिली जानकारी अनुसार इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव भरथवाल के सरपंच रणबीर सिंह शुक्रवार को नहर में नहाने के लिए गए थे। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगे, सरपंच को बचाने के लिए उनके दो साथियों मक्खन उर्फ मखु और करतार सिंह ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन पानी के साथ वो भी बह गए।

जब आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने जल्द से जल्द पानी के बहाव को रोका और गोताखोर की मदद से सरपंच समेत तीनों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति मक्खन सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है।