Skip to content

किसानों ने अब चंडीगढ़ सीमा पर डाला डेरा, राशन-पानी के साथ पहुंचे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Farmers now camped on Chandigarh border, arrived with ration and water, police force deployed in large numbers
Farmers now camped on Chandigarh border, arrived with ration and water, police force deployed in large numbers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि किसान एम.एस.पी. सहित कई मांगों को लेकर फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अब चंडीगढ़ सीमा पर डेरा डाल दिया है। अब किसानों ने चंडीगढ़ कूच किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार चंडीगढ़ में 26 से 28 नंवबर तक किसानों का प्रदर्शन चलेगा। पंजाब के किसानों ने मोहाली में डेरा जमाया है तो वहीं हरियाणा के किसानों ने पंचकूला को अपना ठिकाना बनाया है। यहां से किसान चंडीगढ़ में प्रवेश करेंगे। हालांकि चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। किसान संगठन पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। वाटर कैनन, आंसू गैस और दंगा विरोधी टीम की विशेष तैनाती है। किसानो द्वारा एम.एस.पी. सहित कई मांगों को लेकर यह उक्त कदम उठाया जा रहा है। किसानों की मांग है कि एमएसपी गारंटी कानून बने, लखीमपुरी घटनाक्रम में इंसाफ मिले, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले परिवारों को सहायता व नौकरी,किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस रद्द करने की मांग ,पराली जलाने पर दर्ज केस रद्द करने की मांग,बिजली संशोधन बिल 2022 रद्द हो,किसान-मजदूरों को 10,000 पेंशन की मांग, इसके अलावा अन्य कई मांगों को लेकर किसान अड़े हुए हैं। [metaslider id=25498]