Skip to content

पावरकॉम ने ‘स्पेशल ड्राइव’ चला बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा

Powercom launches 'Special Drive' to crack down on electricity theft
Powercom launches 'Special Drive' to crack down on electricity theft
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आपको बता दे मुफ्त बिजली की सुविधा के बावजूद बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे है , जिसके चलते पावरकॉम द्वारा सख्ती करते हुए बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा। इसी क्रम में पावरकॉम जालंधर सर्कल द्वारा ‘स्पेशल ड्राइव’ के नाम से चलाई गई मुहिम के तहत 948 कनैक्शनों की चैकिंग करवाई गई जिसमें बिजली चोरी व अन्य संबंधित 75 उपभोक्ताओं को 23.74 लाख जुर्माना ठोका गया है। जालंधर सर्कल की 5 डिवीजनों के अन्तर्गत गठित की गई 17 टीमों द्वारा विभिन्न इलाकों में चैकिंग की गई व इस दौरान सीधी बिजली चोरी के 29 केस पकड़े गए है। इन उपभोक्ताओं को 20.92 लाख रुपए जुर्माना जबकि अन्य केसों में 2.82 लाख जुर्माना किया गया है। डिप्टी चीफ इंजी. व सर्कल हैड इंजीनियर गुलशन कुमार चुटानी की अध्यक्षता में बनाई गई इन टीमों की अगुवाई एक्सियन इंजी. सन्नी भांगरा, इंजी. अवतार सिंह, जसपाल सिंह पाल, इंजी. हरदीप कुमार द्वारा की गई। 17 टीमों द्वारा अलग-अलग समय की गई कार्रवाई के अन्तर्गत नीलामहल, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, दीप नगर, रंधावा मसंदा, गुरबंता सिंह नगर, बस्ती पीरदाद, अली मोहल्ला, पक्का बाग, नंदनपुर सहित विभिन्न इलाकों में नियमों का उल्लघन करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। इनमें तय से अधिक लोड चला रहे 38 उपभोक्ताओं को 1.07 लाख रुपए जुर्माना किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुफ्त मिलने वाली घरेलू बिजली को दुकानों इत्यादि पर इस्तेमाल करना नियमों के विपरीत है। इस पर विभाग द्वारा यू.यू.ई. का केस बनाया जाता है। विभाग द्वारा आज की गई चैकिंग के दौरान ऐसे 8 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है जिनका 12 किलोवाट लोड सामने आया है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली केवल घरेलू इस्तेमाल करने के लिए है, दुकान इत्यादि में इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता। विभाग द्वारा पकड़े गए 8 केसों में 1.75 लाख जुर्माना किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के तहत 23.74 लाख जुर्माना किया गया है। [metaslider id=25498]