Skip to content

जालंधर के किशनपुरा में हुए दर्जी के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया

Police solved the murder of a tailor in Jalandhar's Kishanpura within a few hours.
Police solved the murder of a tailor in Jalandhar's Kishanpura within a few hours.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर के किशनपुरा के पास शेरे पंजाब की गली में हुए दर्जी के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने ड्रेस गुरु में मास्टर टेलर का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी राजिंदर की हत्या करने वाले जूनियर टेलर होशियारपुर निवासी सन्नी मरवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी ने राजिंदर के सिर पर ईंट मार कर उसका मर्डर किया था। राजिंदर का मर्डर करने के बाद सन्नी मरवाहा कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया था। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना रामामंडी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी को सिविल अस्पताल में भेजा और हत्या की जांच शुरू की। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि टेलर मास्टर राजिंदर और उसका जूनियर सन्नी मरवाहा एक ही दुकान पर इकट्‌ठे काम करते थे। दोनों एक साथ ही शेरे पंजाब गली में एक घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। दोनों में रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों मारपीट पर उतर आए। सन्नी ने ईंट उठाकर राजिंदर के सिर पर दे मारी। जिससे हेड इंजरी होने से राजिंदर की मौत हो गई। राजिंदर की मौत के बाद सन्नी डर कर मौके से भाग गया। पुलिस को सुबह जैसे ही इतिलाह मिली तो रामामंडी पुलिस के अधिकारी और वह खुद मौके पर पहुंचे। सन्नी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने चंद घंटे में ही सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मर्डर के कारण क्या रहे, इसकी गहराई से जांच के लिए सन्नी से पूछताछ की जा रही है। [metaslider id=25498]