बड़ी खबर : जालंधर बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसों में लगी आग , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : खबर है कि जालंधर में शुक्रवार को बस स्टैंड के डिपो नंबर-2 में खड़ी रोडवेज की बसों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है पहले एक बस में आग लगी, लेकिन जब बस से आग की ज्यादा लपटें निकलने लगी तो आग ने साथ ही में खड़ी पनबस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।
रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि आग का कारण तो फिलहाल शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है, लेकिन अभी इसकी टेक्निकल कमेटी जांच करेगी। उसके बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा। रोडवेज के कर्मचारियों के बताया कि इस आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जब आग लगी तब बस डिपो में खड़ी हुई थी और पूरी खाली थी।
[metaslider id=25498]