Skip to content

एक करोड़ के लालच में पुलिस थाना के SHO ने कर दिया यह कांड

In the greed of one crore, the SHO of the police station did this scandal
In the greed of one crore, the SHO of the police station did this scandal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के एक पुलिस स्टेशन के एडिशनल एस.एच.ओ. पर पंजाब के एक व्यापारी से करोड़ों की लूट का गंभीर आरोप लगा है। उक्त एस.एच.ओ. चंडीगढ़ के थाना 39 में बतौर एडिशनल एस.एच.ओ. तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के ज़िला बठिंडा के बिज़नेसमैन ने SHO पर अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलीभगत कर उसका अपहरण करने तथा उससे एक करोड़ रुपए की लूट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने उक्त एस.एच.ओ. के विरुद्ध केस दर्ज़ कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि SHO ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर 2 हज़ार के नोट बदलने की एवज़ में बठिंडा के व्यापारी को अगवा किया और उससे करोड़ों लूटे। मामला जब एस.एस.पी. तक पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ। [metaslider id=25498]