Skip to content

विजिलेंस ने ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Vigilance arrested ASI red handed taking bribe
Vigilance arrested ASI red handed taking bribe
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर मिली है कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक ए.एस.आई. को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मेहरबान में तैनात ए.एस.आई. अरुण कुमार किसी केस को हल करवाने के लिए व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने पहले ए.एस.आई. को गूगल पे और पे टीएम से पैसे भी दिए। इसके बाद उसने और पैसों की मांग की तो उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर ए.एस.आई. को उस समय रंगे हाथों काबू कर लिया, जब वह कोर्ट परिसर के पास रिश्वत ले रहा था। [metaslider id=25498]