Skip to content

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप , ट्रेन में नौ महिला खिलाड़ी मिली बेसुध

Panic at Punjab's Ludhiana railway station, nine women players found unconscious in the train
Panic at Punjab's Ludhiana railway station, nine women players found unconscious in the train
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर मिली है कि पंजाब के अमृतसर से भोपाल वापस लौट रही मध्य प्रदेश की 9 महिला खिलाड़ी खराब खाना खाने की वजह से ट्रेन में ही बेसुध हो गई। उनको बेसुध हालत में लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर बाद दोपहर तक उनका उपचार जारी था। वहीं रेलवे विभाग के अधिकारी और पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटे हुए थे। ये सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से वापस लौट रही थीं। बताया जा रहा है इन खिलाड़ियों ने अमृतसर के एक होटल से सुबह खाना पैक करवाया था, जिसे ट्रेन में खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई। [metaslider id=25498]