Skip to content

जालंधर उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला की 'एंट्री', पिता बलकौर सिंह ने शुरू की इंसाफ यात्रा

Sidhu Musewala's 'entry' in Jalandhar by-election, father Balkaur Singh started the journey of justice
Sidhu Musewala's 'entry' in Jalandhar by-election, father Balkaur Singh started the journey of justice
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर 'सिद्धू मूसेवाला की एंट्री' हो गई। मूसेवाला के लिए इंसाफ यात्रा शुरू की गई। उनके माता और पिता बलकौर सिंह बड़ा पिंड (फिल्लौर) और रुड़का कलां से जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला मार्च निकालने के लिए पहुंचे। मूसेवाला के पिता ने लोगों को भावुक होते हुए कहा कि उनके होनहार बेटे शुभदीप को मारने वाले उनके घर के आसपास घूमते रहे और उन्हें पता तक नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार को सब पता था। स्टेट में दो लोगों को धमकी मिली थी, जिसमें उनका बेटा भी शामिल था। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब सरकार को चिट्ठी भी निकाली थी कि मूसेवाला को बहुत ज्यादा खतरा है। बावजूद इसके उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया गया। इसकी सूचना भी सोशल मीडिया पर डाल दी गई। सुरक्षा कम होने का पता चलते ही दुश्मनों ने अगले ही दिन उनके बब्बर शेर जैसे बेटे की बेरहमी से गोलियां मारकर कर हत्या कर दी। बलकौर सिंह ने कहा कि हमारा खुशहाल परिवार था। परिवार में हम तीन लोग ही थे। चाहता तो मेरा बेटा भी विदेश में कहीं सेटल हो जाता। हम भी बादशाह वाली जिंदगी जी सकते थे, लेकिन उसे अपनी धरती, देश से प्यार था। उसने अपने गांव को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले 11 महीने से अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहे हैं। [metaslider id=25498]