Skip to content

बड़ी खबर : पंजाब में पुलिस थाने में महिला SHO को लगी गोली

Big news: Woman SHO shot at police station in Punjab
Big news: Woman SHO shot at police station in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर मिल रही है कि यहां पुलिस थाने में महिला SHO को गोली लगी है। मिली जानकारी अनुसार यहां गोलेवाला थाने में फायरिंग में महिला थाना प्रभारी को गोली लगने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीने में गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर को पहले गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डी.एम.सी. रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीँ पुलिस का कहना है कि जोगिंदर कौर को उसकी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली लगी है। हादसा गत रात 2:30 बजे हुआ जब जोगिंदर कौर अपनी सर्विस रिवाल्वर लॉकर में रख रही थी। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। [metaslider id=25498]