मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को सत्य की खोज की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है जो भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित परम चेतना की ओर ले जाती है। श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री मान ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर व श्री महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका और मां दुर्गा से प्रदेश की और अधिक जोश व लगन से सेवा करने का आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें अपार शक्ति देने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा, DC जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
[metaslider id=25498]