सीआईए स्टाफ़ की टीम ने नशा तस्कर को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधरÂ :Â पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और उनकी टीम के एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई पर अशोक कुमार शर्मा इंचार्ज सीआईए स्टाफ़ की टीम ने एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।आप को बता दें कि माता रानी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस नाकेबंदी के दौरान बबरीक चौक की ओर से काले रंग की बाइक पीबी 38 डी 2702 हीरो एचएफ डिलक्स पर सवार युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आऱोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पड्डा पुत्र तलविंदर सिंह निवासी खडूर साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।
[metaslider id=25498]