Skip to content

गैंगस्टरों पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में 60 ठिकानों पर छापेमारी

NIA's big action on gangsters, raids on 60 locations in Punjab, Delhi and Haryana
NIA's big action on gangsters, raids on 60 locations in Punjab, Delhi and Haryana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

[metaslider id=9199]

[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर एनआईए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लगभग 60 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में भी छापेमारी की जा रही हैं। पंजाब में कम से कम 25 ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस ने इस महीने कई गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून-गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लागू किया। माना जा रहा है कि इन गैंगस्टरों में कई कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या में शामिल हैं। [metaslider id=25498] प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ और उनके प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य दविंदर बंबिहा, कौशल चौधरी, नीरज बवाना, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिलप्रीत और सुखप्रीत उर्फ बुद्ध शामिल हैं। अब इन गैंग्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। [metaslider id=24910]