मालगाड़ियां खरीदेगी पंजाब सरकार , CM मान ने कहा -ऐसा करने वाला होगा देश का पहला राज्य
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब सरकार तीन मालगाड़ियां खरीदेगी। मोहाली में एसोचैम के विजन पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 1000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश पर कम से कम तीन कैप्टिव मालगाड़ियों की योजना साझा की और बताया कि ये राज्य में निर्माता निर्यातकों और व्यापारियों को एक कनेक्टिविटी वरदान साबित होगी। CM मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जिसके पास अपनी ट्रेनें (माल) होंगी। परियोजना के लिए रेलवे की रियायती फाइनेंस योजनाओं का उपयोग किया जाएगा।
[metaslider id=25498]
इसके अलावा विजन पंजाब में भगवंत मान ने एलान किया कि सरकार पंजाब से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की पूरी तैयारी कर रही है। सरकार की ओर से इसके लिए एयरलाइनों के प्रमुखों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक टाटा (एयर इंडिया), विस्तारा, ब्रिटिश एयरवेज और एयर कनाडा के साथ बातचीत की शुरुआत कर चुके हैं। पंजाब सरकार चाहती है कि अमृतसर और मोहाली से लंदन, वैंकूवर, टोरंटो, सिलिकॉन वैली, शिकागो के लिए सीधी उड़ानें शुरू हों। उन्होंने कहा पंजाब के पास एक अपग्रेडेड इमिग्रेशन और कस्टम्स सिस्टम है।
[metaslider id=24910]