Skip to content

जालंधर में DC ऑफिस के बाहर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Congress protests against inflation outside DC office in Jalandhar
Congress protests against inflation outside DC office in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि खाद्य पदार्थों पर GST लगाने का कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया है। दिल्ली में जहां राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं तो वहीं जिला औऱ ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस की कमेटियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तय कार्यक्रम के अनुसार, जिला जालंधर कांग्रेस कमेटी महंगाई के खिलाफ आज हल्ला कार्यक्रम के तहत डीसी आफिस के बाहर धरना लगाया । वहीँ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार हर चीज पर GST लगा कर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अब सिर्फ सांस ही बची है, जिस पर GST नहीं है। मोदी हैं तो मुमकिन है कि सांस लेने पर भी GST लग जाए। डीजल-पेट्रोल के रेटों में पहले से ही आग लगी हुई है, अब सरकार ने गरीबों के अन्न आटे पर GST लगा दिया है। रोटी छीनने की कोशिश है। [metaslider id=25498] वहीँ जिला जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय यदि सिलेंडर की कीमत पांच रुपये भी बढ़ जाती थी तो यह लोग हो हल्ला मचा देते थे। धरने प्रदर्शन शुरु कर देते थे। अब को सिलेंडर की 1100 रुपये पर जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर गरीब का निबाला छीना जा रहा है। आम व्यक्ति का इस महंगाई में जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तो महंगाई और ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी चाहे मोदी सरकार जिस भी केंद्रीय एजेंसी से छापेमारी करवा ले। उन्होंने कहा कि वह महंगाई और बोरेजगारी के मुद्दे को लेकर लोगों को बीच जाएगी। बता दें कि इस मौके पर मेयर जगदीश राजा ,ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजू अरोड़ा,कांग्रेस नेता जगदीश समराये मजूद रहे। बता दे कांग्रेस के पास इस समय मेयर जगदीश राजा को मिलाकर 63 कौंसलर बचे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि आज धरने में कौंसलर नजर नहीं आए।इस अवसर पर मैडम मनदीप कौर, प्रीतम कौर,, नीलम, रणजीत राणो,आरती, मीनू बग्गा, सरदार जोगिंदर सिंह, आशु सहोता, मणि धीर व अन्य कांग्रेसी वर्कर मजूद रहे। [metaslider id=5345]