पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो बसों की शुरुआत , जालंधर में CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने दी हरी झंडी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए आज से वॉल्वो बसों की शुरुआत हो गई। आज जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाकर बस अड्डे से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी बसें चलने से अब निजी कंपनियों की लूट से भी यात्रियों को निजात मिलेगी। इस मोके उन्होंने कहा कि निजी बसें चलाने वाले यह न सोचें कि उन्होंने जो लूट की है उसका हिसाब नहीं होगा। CM मान ने कहा कि लूट का हिसाब निजी बस कंपनियों से लिया जाएगा और इनसे पैसा वसूल कर सरकार के खजाने में जमा किया जाएगा। इसी पैसे को लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।
वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब में लूट बंद करेंगे। उसी लूट में एक बस माफिया की लूट भी थी। हमने आज से उस बस माफिया को नकेल डालने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली सरकार का आभार जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने एयरपोर्ट तक बस चलाने में पूरी मदद की है। उन्होंने कहा कि इनमे फैसिलिटी बादलों की बसों से ज्यादा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बसों में छह महीने पहले बुकिंग करवाई जा सकती है। वहीँ अगर यदि किसी इमरजेंसी में अनिवासी भारतीय का जाने का कार्यक्रम रद हो जाता है तो उसके पैसे वापस उसे मिल जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 24 घंटे पहले अपनी टिकट रद करवाने पर पैसे काटकर नहीं बल्कि पूरे के पूरे टिकट रद करवाने वाले के खाते में चले जाएंगे।
बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वॉल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। जालंधर बस अड्डे पर जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा लगी है, उसी के पास कार्यक्रम रखा गया था।
इस मोके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनिवासी भारतीयों को पहले बस माफिया शिकार होना पड़ता था। विकल्प न होने के कारण उन्हें लूट का शिकार होना पड़ता था। लेकिन अब पंजाब में इमानदार सरकार आ गई है। उन्होंने कहा पहले एक पार्टी की सरकार थी उनकी अपनी बसें चलती थी। फिर दूसरी पार्टी की सरकार आई उनकी भी पहली पार्टी से सेटिंग थी इस लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब में वही अधिकारी हैं, वही विभाग हैं और मशीनरी भी वही है। सिर्फ नेता बदले और सारा सिस्टम भी बदल गया। आज दिल्ली में जाने वाले एनआरआई की वहां पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
[metaslider id=1461]