Skip to content

जालंधर में CM के पहुँचने से पहले टांडा रोड-देवी तालाब के आसपास अराजक तत्वों ने दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिख दिए

Before the arrival of CM in Jalandhar, chaotic elements wrote Khalistani slogans on the walls around Tanda Road-Devi Talab.
Before the arrival of CM in Jalandhar, chaotic elements wrote Khalistani slogans on the walls around Tanda Road-Devi Talab.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : पंजाब के CM भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले ही कुछ अराजक तत्वों ने शहर में दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए। इन्हें देखकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया। आपको बता दे कि पिछले एक हफ्ते में पंजाब में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का यह तीसरा मामला सामने आया है। बड़ी हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के हर तरह से पुख्ता प्रबंध किये , लेकिन फिर भी खालिस्तानी गर्म ख्याली सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए दीवारों पर रात को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर चले गए। बता दे कि खालिस्तानी समर्थकों ने नारे टांडा रोड और देवी तालाब मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की कुछ दीवारों पर लिखे हैं। जिक्रयोग है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो बसों को हरी झंडी देने आ रहे थे । लेकिन उससे पहले ही खालिस्तानी समर्थकों अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए खालिस्तानी समर्थक नारे लिख डाले हैं। ऐसा करके वह भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं। [metaslider id=5345]