Skip to content

Breaking News : जालंधर में कड़ी सिक्योरिटी के बीच लुटेरों ने पुलिस को ठेंगा दिखा बड़ी लूट को दिया अंजाम

Breaking News: Amidst tight security in Jalandhar, the robbers defied the police and executed a big robbery
Breaking News: Amidst tight security in Jalandhar, the robbers defied the police and executed a big robbery
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि जालंधर के वर्कशॉप चौक ,दाना मंडी के नज़दीक पड़ते प्रकाश आइसक्रीम के बाहर खड़ी गाडी का शीशा तोड़ लूटेरो ने पैसो से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए | मिली जानकारी अनुसार गाडी के मालिक अनमोल वासी लम्बा पिंड जालंधर ने जानकारी दी की उसने एचडीएफसी बैंक से पैसे निकलवाए थे 5 लाख और उसने बैग गाडी में ही रखा था | उसने जानकारी दी की उसके पीछे अपाचे बाइक सवार दो युवक लग गए थे और उसे शक भी हुआ | उसने गाडी प्रकाश आइसक्रीम के बाहर कुछ खाने का सामान लाने के लिए रोकी तो पीछे से उन्ही लूटेरो ने गाडी का कांच तोड़ बैग लूट लिया और फरार हो गए | वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है | मगर बड़ा सवाल यही खड़ा होता है की आज जालंधर में पंजाब के CM और दिल्ली के मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा है और पुलिस बल हर जगह मौजूद है , हर जगह कड़ी सिक्योरिटी है। लेकिन इसके बावजूद चोर लूटेरे पुलिस को ठेंगा दिखते हुए वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए है | [metaslider id=1461]