बड़ी खबर : चारधाम यात्रियों की बस खाई में गिरी , 26 की मौत कई घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
उत्तरकाशी : बड़ी खबर मिली है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार बस में मध्â€य प्रदेश के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। बताया जा रहा है हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। मिली जानकारी अनुसार ये हादसा रविवार शाम करीब सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास हुआ। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था। उत्â€तराखंड परिवहन विभाग ने दुर्घटना में मृतकों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर घायलों को 40 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
[metaslider id=9106]