Skip to content

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

Bollywood actress Mahima Chaudhary got breast cancer
Bollywood actress Mahima Chaudhary got breast cancer
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने काफी समय पहले बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती थीं, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल बॉलीवुड स्टार महिमा चौधरी इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. बता दें, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. इस खबर से उनके फैंस को बहुत हैरानी हुई है. ब्रेस्ट कैंसर होने की वजह से उनका पूरा लुक ही बदल गया है. फैंस भी उनके इस लुक को देखकर शॉक्ड हैं. वहीं, एक्ट्रेस के कैंसर पीड़ित होने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “मैंने अपनी 525वीं फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक महीने पहले US से महिमा चौधरी को फोन किया. हमारी बातचीत में मुझे पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट हुआ है. इसके आगे उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा है महिमा का रवैया दुनियाभर की महिलाओं को उम्मीद देगा. वो चाहती थीं कि मैं उनके बारे में खुलासा करूं. वो मुझे साश्वती आशावादी कहती हैं. [metaslider id=9106]