Skip to content

पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने सीएम आवास में किया विरोध प्रदर्शन , पुलिस ने लिया हिरासत में

Congress leaders protest at CM residence in Punjab, police detained
Congress leaders protest at CM residence in Punjab, police detained
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब में दो पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में कांग्रेस नेता सीएम आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। वहीँ जब अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, तो सीएम से मुलाकात नहीं हो पाने से गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए। वहीँ बिगड़ते माहोल को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। मामले में पूर्व मंत्री साधू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिलजियां की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। बता दे कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में पूर्व व वर्तमान विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान वहां राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व मंत्री व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजिंदर सिंह बाजवा, डाक्टर राजकुमार चब्बेवाल, अरुणा चौधरी, सुख सरकारिया, विक्रम चौधरी, जूनियर अवतार हेनरी, परगट सिंह, सुखविंदर कोटली आदि मौजूद थे। [metaslider id=1461]