Skip to content

भगवंत मान सरकार ने डेरा राधा स्वामी मुखी , अकाल तख्त जत्थेदार समेत 424 VIP लोगों की सुरक्षा घटाई

CM Bhagwant Mann refuses to take Z+ security
CM Bhagwant Mann refuses to take Z+ security
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने डेरा राधा स्वामी मुखी , अकाल तख्त जत्थेदार समेत 424 VIP लोगों की सुरक्षा घटा दी है। जिनकी सुरक्षा घटाई गयी है इनमे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, डेरे के मुखी, 3 मौजूदा ADGP, पूर्व MLA आदि शामिल हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस में ADGP एसके अस्थाना, एलके यादव, एमएफ फारूखी, प्रवीन कुमार सिन्हा, शशि प्रभा द्विवेदी, वी. नीरजा, IG जतिंदर औलख, गौतम चीमा, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, अनन्या गौतम, DIG नीलांबरी जगदले, DCP जतिंदर मंड की सुरक्षा घटाई गई है। वहीँ डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा रूमीवाला भुच्चो मंडी बठिंडा के मुखी बाबा सुखदेव सिंह, डेरा सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी, लुधियाना स्थित भैणी साहिब के मुखी सतगुरु उदय सिंह, दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह की सुरक्षा में कटौती की गई है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। वही इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद शमशेर सिंह दूलो और राजीव शुक्ला से भी सुरक्षा वापस ली गई है। कांग्रेस के लगभग सभी पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती की गई है। विवादित गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला, नेशनल SC कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा की भी सुरक्षा में कटौती की गई है। आपको बता दे कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने संभाल ली है। उनकी तलवंडी साबो स्थित रिहायश के बाहर 4 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मान सरकार ने उनकी आधी सिक्योरिटी वापस ली तो उन्होंने बचे पुलिसकर्मी भी सरकार को लौटा दिए। वहीँ एसजीपीसी के सेक्रेटरी तेजिंदर सिंह ने कहा कि जत्थेदार सुरक्षा के लिए किसी सरकार के मोहताज नहीं हैं। [metaslider id=9106]