Skip to content

पंजाब की STF को मिली बड़ी कामयाबी , 5 किलो 500 ग्राम हेरोइन समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, सीमावर्ती इलाकों से लाते थे ड्रग

Punjab's STF got big success, 3 drug smugglers including 5 kg 500 grams heroin arrested, used to bring drugs from border areas
Punjab's STF got big success, 3 drug smugglers including 5 kg 500 grams heroin arrested, used to bring drugs from border areas
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] लुधियाना : बड़ी खबर है कि पंजाब की STF(स्पेशल टॉस्क फोर्स ) ने लुधियाना में 3 नशा तस्करों को अलग-अलग जगहों से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को STF ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 5 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन की कीमत करीब 28 करोड़ के लगभग मानी जा रही है। इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि जीएसबी फ्लैट्स गांव माणकवाल निवासी आशु अरोड़ा (30) पिछले काफी समय से हेरोइन सप्लाई करने का काम करता है। आशु जमैटो वाले लाल रंग के बैग में हेरोइन तस्करी करता है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके घर के पास नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी हेरोइन सप्लाई करने के लिए निकला तो टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी के दौरान बैग से 2 किलो 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह घुमार मंडी में कपड़ों के शोरूम पर सेल्समैन का काम करता है।आरोपी खुद भी नशे का आदी है और ग्राहकों को भी ड्रग डिलिवर करता है। वह दिल्ली से हेरोइन लाकर लुधियाना के इलाकों में बेचता है। इसके अलावा दूसरे मामले में टीम ने चंद्र नगर के रहने वाले सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने उस समय दबोचा, जब वह नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी चौड़ा बाजार में किसी दुकान पर सेल्समैन का काम करता है और खुद भी नशा करता है। आरोपी सीमावर्ती इलाका अमृतसर से ड्रग लेकर आता है। वहीँ एक अन्य मामले में STF ने फिरोजपुर के गांव लक्खो निवासी जसविंदर सिंह (24) को गिरफ्तार किया है।आरोपी सीमावर्ती इलाके से हेरोइन लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर बेचता था। किसी को पता न चल सके इस कारण आरोपी बस से हेरोइन की सप्लाई करने अलग-अलग शहरों में जाता है। कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को गांव लोहारा रेरू साहिब रोड़ पर पार्क के नजदीक काबू किया। मौके पर आरोपी के सामान की तलाशी ली गई तो उसके पिट्ठू बैग से 2 किलो 650 ग्राम हेरोइन, एक कंडा, प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए गए हैं। आरोपी ने बताया कि वह नशा तस्कर है। सीमावर्ती इलाकों से वह किसी व्यक्ति से हेरोइन लाकर अलग-अलग इलाकों में बेचता है। [metaslider id=1461]