Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, किया सनसनीखेज खुलासा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, किया सनसनीखेज खुलासा

पंजाब : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या का असली मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कंचन कुमारी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला निहंग अमृतपाल सिंह महरो है। उसके दो साथियों ने कंचन कुमारी की गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह महरो ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर चेतावनी दी है।

इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट व वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या निहंग अमृतपाल सिंह महरो के साथियों ने गला घोंट कर की है। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों निमरजीत सिंह एवं जसप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह महरो फरार बताया जा रहा। यह खुलासा शुक्रवार को एसएसपी अमनीत कौंडल ने मीडिया से बात करते हुए किया। आरोपी उक्त महिला को नैतिकता का पाठ पढ़ाना चाहते थे, लेकिन जब उक्त कंचन न रुकी तो उसे प्रमोशन के बहाने बठिंडा के भुच्चो एरिया में बुलाकर उसी की गाड़ी में गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव कार में डालकर गाड़ी को प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर दिया था।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर निवासी लुधियाना जोकि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बगैरा पोस्ट करती थी। उसको निहंग अमृतपाल सिंह महरो ने पहले भी ऐसी वीडियो पोस्ट करने से रोका था और उसे समझाया था। एसएसपी ने बताया कि कंचन उर्फ कमल को 9 जून को अमृतपाल महरो ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसी प्रमोशन बहाने लुधियाना से बठिंडा बुलाया, जहां पर कमल अपनी गाड़ी में आई और वहां पर अमृतपाल के दो साथी निमरजीत और जसप्रीत सिंह उसे मिले। उक्त दोनों ने पहले उसकी गाड़ी ठीक करवाने बहाने उसे एक वर्कशाप में ले गए थे। जहां पर कंचन की निमरजीत और जसप्रीत की आपस में कोई बातचीत हुई। उसके बाद 9 और 10 जून की मध्य रात्रि को जब निमरजीत और जसप्रीत दोनों ने कंचन की गाड़ी में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह ही गाड़ी में कंचन का शव रखकर 10 जून को एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करके चला गया। 11 जून को पुलिस के पास सूचना प्राप्त हुई कि प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से बदबू आ रही। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उससे कंचन का शव बरामद किया गया।

एसएसपी ने बताया कि थाना कैंट पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या आरोपी निमरजीत सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उक्त केस में नामजद कर लिया। उक्त केस में मुख्य साजिशकर्ता के आधार पर अमृतपाल महरो को भी नामजद किया गया है।

उक्त मामलें में नामजद अमृतपाल महरो जोकि अभी फरार चल रहा है। उसने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि खालसा कभी महिलाओं पर हमला नहीं करता, हमने कंचन उर्फ कमल को बहुत नैतिकता का पाठ पढ़ाया था। पर वो समझी नहीं। तो उसे मार दिया गया।अमृतपाल ने कंचन उर्फ कमल जैसी लड़कियों को सुधर जाने की चेतावनी दी है।


Leave a Reply