Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के चारों प्रवेश प्वाइंट पर लगाए जाएंगे 16 सी.सी.टी.वी. कैमरे
16 CCTVs will be installed at all the four entry points of the District Administrative Complex. cameras

ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के चारों प्रवेश प्वाइंट पर लगाए जाएंगे 16 सी.सी.टी.वी. कैमरे

ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के उद्देश्य के साथ उठाया गया कदम – घनश्याम थोरी

इमारत के अंदर और आस-पास 32 सी.सी.टी.वीज़ पहले ही स्थापित

जालंधर : ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए कंपलैक्स के सभी चारों एंट्री प्वाइंट पर 16 नये सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें हर गेट पर चार कैमरे शामिल है।

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने इस सम्बन्धित जानकारी देते बताया कि यह फ़ैसला कंपलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने की ज़रूरत के मद्देनज़र लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इमारत के अंदर या आस-पास पहले ही 32 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, हालाँकि, सभी एंट्री प्वाइंट को सी.सी.टी.वी. निगरानी के साथ कवर करने की ज़रूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह नये कैमरे लगाने के साथ कंपलैक्स में कैमरों की कुल संख्या 48 हो जायेगी, जिससे ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सभी प्वाइंट की सौ प्रतिशत कवरेज यकीनी बनेगी।

डिप्टी कमिशनर ने यह भी बताया कि 2एमपी आइपी कैमरे सभी स्थानों पर लगाए जाएंगे और आधिकारियों की तरफ से इनको जल्दी से जल्दी लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कैमरों की स्पलाई और इंस्टालेशन के लिए बाज़ार से कुटेशनों की माँग की गई है और जल्दी ही कम कुटेशन वाली फर्म को काम अलाट कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम के साथ कंपलैक्स में सुरक्षा व्यवस्था कई गुणा बढ़ जायेगी, जिसके साथ बड़ी संख्या में कंपलैक्स में आने वाले लोगों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

 


Leave a Reply