Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

इंटरनेशनल न्यूज़ : जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए है। रविवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जापान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में व्यापक रूप से महसूस किए गए। भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:14 बजे आया। इसका केंद्र 41.826 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.865 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, समुद्र के भीतर 50 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जापान के समीप उत्तर प्रशांत महासागर में था। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। रविवार सुबह इबाराकी प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 37 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों में टोक्यो, इबाराकी, कानागावा और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हाल के वर्षों में उन्होंने इतने तेज झटके पहली बार महसूस किए। भूकंप के झटके उत्तर-पूर्वी और मध्य जापान के बड़े हिस्से में महसूस किए गए। जेएमए ने लोगों से अगले एक सप्ताह तक सतर्क रहने की अपील की है। एजेंसी का कहना है कि विशेष रूप से अगले दो से तीन दिनों के दौरान समान तीव्रता के झटके आने की संभावना बनी हुई है।


Leave a Reply