चंडीगढ़ : बता दे कि 30वें जन्मदिन से 13 दिन पहले ही 29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। वहीँ आज शुक्रवार 11 जून को उनके प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाया। वहीँ किसी ने विशेष केक बनाया तो किसी ने यह कहकर मूसेवाला को याद किया कि वे सदा उनके दिल में जिंदा रहेंगे- बोले लेजेंड नेवर डाइ। वहीँ इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला को जन्मदिन की बधाई देने वालों में अभिनेता दिलजीत दोसांज, गायक मीका, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क और अभिनेत्री सरगुन मेहता शामिल हैं। इनके अलावा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट करके महान पंजाबी सिंगर को उनके जन्मदिन पर याद किया।