Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जिला परिषद चेयरपर्सन के पति ने डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या, भाखड़ा नहर में गिराई अपनी कार
Zilla Parishad chairperson's husband commits suicide due to depression, dropped his car in Bhakra canal

जिला परिषद चेयरपर्सन के पति ने डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या, भाखड़ा नहर में गिराई अपनी कार

रूपनगर : बड़ी खबर है कि रूपनगर में शनिवार सुबह भयोरा पुल के नीचे से गुजरती भाखड़ा नहर में कार चालक ने फोर्ड एंडेवर कार गिरा दी। वहीँ मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कार नहर में गिरते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि मौके पर रस्सा भी फेंका गया। लेकिन कार चालक बाहर नहीं निकला। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गोताखोरों ने कार के डूबने से पहले कार के पास जाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास भी किया। लेकिन कार चालक ने शीशे नहीं खोले। बता दे कि कार पीबी 65 यानी मोहाली जिले की है। वहीँ बताया जा रहा है कि कार में चालक अकेला ही था। यह घटना सुबह 9 बजे के बाद की है।

आपको बता दे कि नहर में गाड़ी फेंक आत्महत्या करने वाला मृतक गुरध्यान सिंह थ्याली पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का नजदीकी था और उसकी पत्नी जसविंदर कौर जिला परिषद मोहाली की चेयरपर्सन है। वहीँ नहर से कार को बाहर निकालने पर शव को गाड़ी से निकाला गया। सूत्रों के अनुसार गुरध्यान सिंह थ्याली डिप्रेशन में थे। वहीँ पुलिस की तरफ से मृतक के शव को रूपनगर के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है और उक्त मृतक के वारिसों को सूचना दे दी गई है।

 


Leave a Reply