Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing 2 बेटियां हुई तो पति ने फोन पर बोला, तलाक…तलाक…तलाक और कर ली दूसरी शादी

2 बेटियां हुई तो पति ने फोन पर बोला, तलाक…तलाक…तलाक और कर ली दूसरी शादी

नेशनल न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 2019 में तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में रखा गया था, लेकिन इसके बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है, जहां एक मुस्लिम पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म कर दिया और फिर दूसरी शादी भी कर ली।

क्या है पूरा मामला

ये मामला दरअसल, मुंबई के घाटकोपर इलाके का है। यहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने 2023 में फोन के माध्यम से उसे तीन बार तलाक दिया और फिर दूसरी शादी कर ली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना किसी कारण के तलाक दे दिया और उसकी जानकारी के बिना दूसरी शादी कर ली।

पति और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही महिला के बयान के आधार पर उसके पति के भाई और भाभी को भी सह आरोपी बनाया गया है। महिला ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी और कुछ समय तक उनका वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन फिर उनके बीच विवाद शुरू हुआ और पति अपने गांव लौट गया। कुछ समय बाद महिला के परिवार वालों ने उसे समझाया, जिसके बाद पति वापस मुंबई आया।

तलाक के बाद के विवाद

महिला के मुताबिक, जब उसने अपनी पहली संतान को जन्म दिया, तो पति-पत्नी के बीच फिर से तनाव पैदा हुआ। इसके बाद, जब उन्होंने 2023 में दूसरी बेटी को जन्म दिया, तो उनके पति के परिवार ने उसे दूसरी शादी करने के लिए प्रेरित किया। 12 जून 2024 को आरोपी पति ने फिर से फोन पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

महिला को जब यह पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर चुका है, तो उसने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम मैरिज एक्ट 2019 (4) और अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


Leave a Reply