Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा ने महिलाओं को ₹1000 ना देने पर आप सरकार के विरुद्ध शहर में जगह-जगह प्रदर्शन
Under the chairmanship of Sushil Sharma, the BJP protested against the AAP government for not giving ₹ 1000 to women.

सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा ने महिलाओं को ₹1000 ना देने पर आप सरकार के विरुद्ध शहर में जगह-जगह प्रदर्शन

जालंधर ( 24 December ): आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता को दी गई गारंटीओं में से एक प्रदेश की हर महिला को ₹1000 महीना देने की बात कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहर चारों विधानसभा क्षेत्रों में पढ़ते सभी मंडलों में अलग-अलग जगह पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की गई।

जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक कृष्णदेव भंडारी,सरबजीत मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष ,सुभाष सूद, रमन पब्बी,रमेश शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के विरोध में जालंधर शहर के सभी मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर धरना लगाया गया।

जिसमें मंडल 1, ने मकसूदा चौक मंडल 2,ने भगत सिंह चौक मंडल 3,ने किशनपुरा चौक मंडल 4 ने गुरुद्वारा साहिब, काकी पिंड ,रामा मंडी रोड मंडल 5,ने गुरु नानक पुरा सामने यूनियन बैंक मंडल 6,ने नजदीक दमोरिया पुल मंडल 7,ने ज्योति चौक मंडल 8, ने बाबू जगजीवन राम चौक मंडल 9,ने बाबा बुड्ढा जी पुल नजदीक मिट्ठू बस्ती मंडल 10,ने बस्ती शेख अड्डा मंडल 11,ने नजदीक नारी निकेतन भर्गो नगर मंडल 12,ने श्री दयानंद चौक गढ़ा मंडल 13,ने दीप नगर जालंधर कैंट में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की।

भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो सत्ता में आने से पहले प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए जो गारंटीया दी थी उसमें से किसी भी गारंटी पर आज तक आम आदमी पार्टी की सरकार खरी उतरती नहीं दिख रही।

राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनावों से पहले जो प्रदेश की हमारी माताओं एवं बहनों के साथ ₹1000 हर महीने देने का वादा किया था आज सरकार बने को 10 महीने से ऊपर हो चले हैं सरकार की तरफ से अभी तक किसी भी महिला के खाते में ₹1000 नहीं दिया है जोकि प्रदेश की सभी महिलाओं के साथ धोखा है आज प्रदेश की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी को वोट डालकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के लोगों को गुमराह करने के लिए समाचार पत्रों में प्रदेश के खजाने में से इतने बड़े-बड़े विज्ञापन देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं यह सरासर प्रदेश की जनता के साथ धोखा है भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार बने हुए प्रदेश में 10 महीने से ऊपर हो चुके हैं और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में कहा था कि सरकार बनते ही प्रदेश की हर महिला जो कि 18 साल से ऊपर होगी उसके खाते में ₹1000 हर महीने दिया जाएगा इसके हिसाब से आज प्रदेश की हर महिला का जो 18 साल से ऊपर है उसका सरकार की तरफ 10-10 हजार बकाया हो चुका है ।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश की सरकार को जगाते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी की पार्टी की सरकार और देश की महिलाओं को पिछला बकाया और हर महीने का हजार हजार रुपया देने के शुरुआत जल्द से जल्द करें।


Leave a Reply