Latest news
विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने संतोषपुरा इलाके में एक सरकारी पशु चिकित्सक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में की गई।मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को रात करीब 1:40 बजे संतोषपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह (दोनों निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 और 32 बोर की दो पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि वे किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं हैं। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply