Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंजन में खराबी आने के बाद प्रशिक्षण विमान हुआ क्रैश , मुख्य पायलट सहित तीन लोग थे सवार
Training aircraft crashed after engine malfunction, three people including chief pilot were aboard

इंजन में खराबी आने के बाद प्रशिक्षण विमान हुआ क्रैश , मुख्य पायलट सहित तीन लोग थे सवार

भोपाल ( अक्षय ) : भोपाल से गुना जा रहे एक प्रशिक्षण विमान के इंजन में शनिवार को अचानक खराबी आ गई। विमान को जब तक वापस एयरपोर्ट के रनवे तक लाया जाता, इंजन बंद हो गया और विमान खेत में जा गिरा। विमान में मुख्य पायलट सहित तीन पायलट सवार थे। संयोग से विमान बीच से क्रैश हुआ और तीनों की जान बच गई।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पिनेकल एयर के सेशना सीजी-2 प्रशिक्षण विमान ने भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसमें मुख्य पायलट अश्विनी शर्मा के साथ ट्रेनी पायलट राजकुमार एवं सम्मी सवार थे। बचाव दल जब मौके पर पहुंचे तो तीनों पायलट उसमें ही फंसे हुए थे। तीनों को निकाला तो केवल मामूली चोटें आई थीं। बीच से हुआ क्षतिग्रस्त आमतौर पर विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग जाती है लेकिन संयोग से इसमें आग नहीं लगी। विमान के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और यह लगभग दो टुकड़ों में बंट गया।

विमान किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ इसकी जांच डीजीसीए करेगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने प्राथमिक रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपने की तैयारी की है। प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई है।

 

source link


Leave a Reply