Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत में 10 लाख से कम कीमत में आने वाली ये धाकड़ SUV कारें आपका दिल जीत लेंगी
These powerful SUV cars priced below Rs 10 lakh in India will win your heart.

भारत में 10 लाख से कम कीमत में आने वाली ये धाकड़ SUV कारें आपका दिल जीत लेंगी

ऑटो न्यूज़ : इंडियन बाजार में 10 लाख रुपये से कम एक्स शोरूम प्राइस वाली सब कॉम्पैक्ट कारों की काफी डिमांड हैं। इन गाड़ियों में किफायती दाम पर लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इन कारों में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं।

मारुती ब्रेज़्ज़ा
मारुति ब्रेज़्ज़ा कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। यह कार 16-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील के साथ आती है। Maruti Brezza शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट में 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन मिलते हैं। यह कार 1462 cc के जबरदस्त इंजन के साथ मिलती हैं। Maruti Suzuki Brezza LXi, VXi, ZXi, और ZXi (O) वेरिएंट के साथ आती है।

टाटा नेक्सॉन
Global NCAP क्रेश टेस्ट में Tata Nexon कार को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस कार में 1199 और 1497 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह 5 सीटर कार है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 17.01 से लेकर 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है। Tata Nexon में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में एलईडी लाइट्स दी गई हैं।

महिंद्रा बोलेरो Neo
Mahindra Bolero Neo कार डीजल वर्जन में आती है। कार में 1493 cc का इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर 17.29 kmpl तक की माइलेज देती है। यह सात सीटर कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में रियर व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंटी, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आती है।


Leave a Reply