Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, बाजार में सन्नाटा छाया, पुलिस बल रहा मुस्तैद
Oplus_131072

पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, बाजार में सन्नाटा छाया, पुलिस बल रहा मुस्तैद

जालंधर : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने अपने पंजाब बंद के आह्वान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिसका प्रदेश में व्यापाक असर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसानों ने अन्य जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम किया। बता दे इस दौरान पंजाब से अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसें भी बंद रहीं। इसके अलावा पेट्रोल पंप के साथ बाजार भी बंद किए गए।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। 140 जगहों रेलवे व हाईवे को जाम किया गया और 270 जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत करीब 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दर्जनों को री-शेड्यूल भी किया गया।

Oplus_131072

वहीँ पंजाब बंद का असर जालंधर में भी देखने को मिला। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं “पंजाब बंद” के आह्वान के मद्देनजर, पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ, सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण किया।

Oplus_131072
Oplus_131072

इस दौरान CP स्वपन शर्मा ने अधिकारियों से किसी भी अप्रिय घटना या विघ्न की स्थिति में तुरन्त कार्रवाई करने की बात कही। सीपी जालंधर ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, 24 प्रमुख बिंदुओं पर 5 डिवीजनों में लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया


Leave a Reply