Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिरोजपुर में पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में आतंकी अर्श डल्ला का साथी गोली लगने से घायल
Terrorist Arsh Dalla's accomplice injured in firing in encounter between police and gangsters in Ferozepur

फिरोजपुर में पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में आतंकी अर्श डल्ला का साथी गोली लगने से घायल

फ़िरोज़पर : बड़ी खबर है कि पंजाब में फिरोजपुर के तलवंडी में शुक्रवार को गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने तलवंडी में नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान गुरप्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरप्यार सिंह ने एक रसूखदार व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। इसके अलावा आरोपी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी समेत टारगेट किलिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है। आरोपी आतंकी अर्श डल्ला का साथी रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में अर्श डल्ला को आतंकी घोषित किया है।


Leave a Reply