Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर काराेबारी ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास
shopkeeper-tried-to-commit-self-immolation-along-with-family-outside-ludhiana-cp-office

लुधियाना में पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर काराेबारी ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास

लुधियाना : पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं करने से आहत एक व्यक्ति ने साेमवार काे सीपी दफ्तर के बाहर परिवार समेत मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने आगे बढ़कर उन्हें रोका और पानी डाला। पुलिस कमिश्नर ने परिवार के सदस्यों काे अपने पास बुलाकर मामला सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपनी व्यथा सुनाते हुए दुगरी के फेस-1 स्थित सीआरपीएफ काॅलोनी निवासी सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि काली सड़क इलाके में उसकी भाटिया आटो पार्टस के नाम से दुकान है। करीब 50 दिन पहले पड़ोसियों ने उस दुकान पर कब्जा कर लिया है।

इस संबंध में 29 मार्च को उसने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस के पास एक शिकायत दी थी। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार उसे थाने बुलाकर जलील किया जाता रहा। इस संबंध में मुख्यमंत्री, डीजीपी पंजाब तथा पुलिस कमिश्नर को दरख्वास्त दे चुका है। वह जब भी थाने जाता था उसे बाताें में लगाकर वापस भेज दिया जाता है। इससे तंग आकर सोमवार वह अपनी पत्नी पायल, बेटे सचकीरत सिंह व बेटी महरीन कौर के साथ आत्मदाह करने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर आया था।

 

 

source link


Leave a Reply