Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल जा रहे छात्र ने स्कूटी रोक नहर में छलांग लगा की आत्महत्या
Shocking incident in Punjab, school going student commits suicide by jumping in scooty stop canal

पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल जा रहे छात्र ने स्कूटी रोक नहर में छलांग लगा की आत्महत्या

रुपनगर : पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार शहर के शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र सुखप्रीत ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है वह सुबह पिता के साथ स्कूल के लिए निकला था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुखप्रीत खुद स्कूटी चला रहा था और स्कूल बैग को आगे रखा हुआ था। वहीँ अचानक सरहिंद नहर के पास उसने स्कूटी रोकी और बिना कुछ कहे नए पुल पर से छलांग लगा दी। वहीँ ये सब देख जवान बेटे के नहर में कूदने पर छात्र के पिता गहरे सदमे में आ गए। वहीँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार छात्र पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। इसके अलावा स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक सुखप्रीत डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहा था और इसकी वजह परिवार ने स्कूल में सुखप्रीत की बीमारी बताई थी।

 


Leave a Reply