Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing शाहरुख खान की फिल्म पठान की हुई बंपर ओपनिंग, पहले ही दिन कमाए 55 करोड़
Shahrukh Khan's film Pathan has a bumper opening, earned 55 crores on the first day

शाहरुख खान की फिल्म पठान की हुई बंपर ओपनिंग, पहले ही दिन कमाए 55 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क : शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है , पहले ही दिन 55 करोड़ की हुई कमाई। वहीँ इसके बाद बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। वहीँ फिल्म पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

बता दे रिलीज से पहले फिल्म पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।

फिल्म पठान ने केजीएफ-2 (हिंडी डबिंग) के रिकॉर्ड को तोड़ा है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। शाहरुख ने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है।


Leave a Reply