Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में आज किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर राहत भरी खबर आई सामने
Relief news came out today regarding the strike organized by farmers in Jalandhar.

जालंधर में आज किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर राहत भरी खबर आई सामने

जालंधर : आपको बता दे किसानों ने आज गन्ने की कीमतों में बढ़ौतरी को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे धरना लगाकर जाम कर दिया था। जिसके चलते शाम होते-होते शहर व नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। इसके चलते पीएपी से लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन तक लगभग 2 किलोमीटर मार्ग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। वाहन सड़कों पर चलने की जगह रेंगते हुए नजर आए और लोग बेबस। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था, लेकिन बावजूद इसके लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

वहीँ अब किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसानों को कल बुधवार को सरकार के साथ मीटिंग का समय मिल गया है। जहां तक बात धरने की है, तो धरना फिलहाल जारी है और किसान नेता इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक वह जालंधर लुधियाना हाईवे को नहीं खोलेंगे। आपको बता दे किसानों ने जालंधर से फगवाड़ा की ओर जाने वाला मुख्य हाईवे बंद कर रखा है। वहीं सरकार और प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रहा है कि किसी तरह यह धरना रात खत्म करवाया जाए। किसानों का कहना है कि अगर सरकार से बात सफल होती है तो धरना हटा लिया जाएगा।


Leave a Reply